टीआरपी डेस्क। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पहाड़ी इलाकों

से लेकर मैदानों तक शीत लहर से लोग कांप रहे हैं। साल के आखिरी दिन दिल्ली में मंगलवार को

न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अधिकतम 13 डिग्री तक पहुंचने की

संभावना है। खराब मौसम का असर यातायात पर भी पड़ रहा है। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के

चलते 450 उड़ानों में देरी से चल रही है जबकि 40 उड़ानें रद्द हो गई हैं और 21 को डायवर्ट किया

गया है। वहीं 34 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

 

दिल्ली में ठंड ने पिछले 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को दिल्ली में 1901 के बाद

सबसे ठंडा दिन रहा। सोमवार शाम 5.30 बजे दिल्ली का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सैल्सियस

दर्ज किया गया। इससे पहले 1901 में दिसंबर महीने में 11.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

See also  Raipur News: रामकृष्ण अस्पताल में गटर सफाई के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस से 3 सफाईकर्मियों की मौत; अस्पताल में पथराव और हंगामा

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के कई इलाके शिमला और मसूरी से भी ज्यादा ठंडे हैं।

 

निजी एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो और विस्तारा ने अपने यात्रियों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि राष्ट्रीय

राजधानी से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण प्रभावित हुई हैं।

इंडिगो ने अपने ट्वीट में कहा, “दिल्ली में कम विजिबिलिटी के कारण, हमारी उड़ानें प्रभावित हुई हैं.

अपनी उड़ानों के स्टेटस को ट्रैक करते रहें। वहीं विस्तारा ने भी कहा कि दिल्ली में घने कोहरे और

कम के कारण दिल्ली से अराइवल/डिपार्चर में देरी हो रही है, जिसकी वजह से पूरा नेटवर्क प्रभावित हो रहा है।

34 ट्रेनें लेट :

घने कोहरे के कारण दिल्ली की तरफ से आने वाली करीब 34 ट्रेनों में तय समय से एक से सात घंटे की देरी हो रही है।

प्रमुख ट्रेनें, जैसे महाबोधि एक्सप्रेस (गया-नई दिल्ली एक्सप्रेस) अपने तय समय से 10 घंटे की देरी से चल रही है।

See also  हैरान कर देने वाला नजारा, दुनिया के सबसे ठंडे इलाके में पड़ने लगी तपती गर्मी

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अपने तय समय से पांच घंटे देर से चल रही है और नंदा देवी एक्सप्रेस भी करीब

चार घंटे की देरी से चल रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।