रायपुर। रायपुर जिले में कड़ाके की ठंड एवं बारिश होने के कारण छात्र -छात्राओं को ठंड से बचाव

के लिए कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन के निर्देश पर जिले के समस्त विद्यालय जिसमें शासकीय,

अशासकीय,अनुदान प्राप्त एवं मदरसा विद्यालयों को बंद करते हुए 3 एवं 4 जनवरी को अवकाश

घोषित किया गया है।

 

वहीं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा इन दिनों में संचालित कक्षा नौवीं एवं दसवीं की

परीक्षाएं यथावत संपन्न होंगी।

 

 

बता दें कि प्रदेश भर में गुरुवार को अचानक मौसम बदलने से हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

साथ की तापमान में भी भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में शीतलहर को लेकर यलो

अलर्ट घोषित किया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Breaking News: इन मांगों को लेकर राज्य के सात हजार निजी स्कूल हुए बंद, बूढ़ातालाब में दिया जा रहा धरना