रायपुर। गोली मारकर कारोबारी की हत्या के कुछ घंटे बाद ही राजधानी में एक और बड़ी वारदात

हो गयी। रायपुर में एक होटल के कमरे में पहले प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदा और फिर खुद भी

फांसी से झूल गया।

 

घटना पचपेड़ी नाका के एक होटल की है। जिस होटल मे ये वारदात हुई है, वो राजेंद्र नगर इलाके का

तंदूर ढाबा है। घटना तड़के की बताई जा रही है।

 

प्रेमी होटल का शेफ बताया जा रहा है, जिसका होटल की ही एक कर्मचारी के साथ प्रेम संबंध था। दोनों

कई बार साथ-साथ देखे गये थे। जानकारी के मुताबिक होटल मालिक ने कर्मचारियों को होटल में ही

कमरा दे रखा था।

 

आज तड़के युवक अपनी प्रेमिका के कमरे में आया। माना जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच विवाद

हो गया, जिसके बाद तैश में आकर युवक ने प्रेमिका को धारदार हथियार से गोद दिया, जिसके बाद वो

See also  छत्तीसगढ़: मध्यान्ह भोजन में मरी छिपकली मिलने से हड़कंप, कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी

लहुलुहान होकर गिर पड़ी। इधर प्रेमिका को मृत देख युवक ने भी प्रेमिका के शव के बगल में ही खुद

को फांसी लगा लगी।

 

युवक नेपाल का रहने वाला है, जबकि लड़की महासमुंद की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद मचे

चीख पुकार के बाद अगल-बगल के कमरे से लोग घटना वाले कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत

हो चुकी थी। इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।