रायपुर। रायपुर ग्रामीण के कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा को दाएं हाथ के तरफ

छाती की हड्डी में आई चोट की वजह से एमएमआई में इलाज के लिए लाया गया है। इस बात की

पुष्टि उनके प़ुत्र पंकज शर्मा ने की है।

 

बताया जा रहा है कि विधायक सत्यनारायण शर्मा कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में महापौर प्रत्याशी को

जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। वे शनिवार शाम को ही कांग्रेस व निदर्लीय पार्षदों के साथ धमतरी

के गंगरेल डेम में विचार विमर्श के लिए टूर पर गए थे।

 

वे कल ही पार्षदों के साथ रायपुर लौटे थे। इस दौरान वाहन में अचानक ब्रेक लगने की वहज से उन्हें चोटें

आई थी। सोमवार को दिनभर महापौर चुनाव में व्यस्त होने की वजह से श्री शर्मा हास्पिटल नहीं जा पाए थे।

देर शाम दर्द महसूस होने पर उन्हें एमएमआई में इलाज के लिए लाया गया है, जहां डाक्टरों ने उन्हें आराम

See also  84 नए सफाई वाहनों से बेहतर होगी शहर की सफाई व्यवस्था, 40 करोड़ की लागत से सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण

करने की सलाह दी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।