इंदौर। इंदौर में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से मात देकर अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा

यह मैदान अब तक टीम इंडिया का अभेद किला साबित हुआ है| एमपीसीए का करीब 30,000

दर्शकों की क्षमता वाला होलकर स्टेडियम भारतीय टीम के लिए बेहद भाग्यशाली रहा है|

 

इंदौर में हुए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

1.भारत बनाम श्रीलंका : भारत 88 रनों से जीता, 22 दिसंबर 2017

2.भारत बनाम श्रीलंका : भारत 7 विकेट से जीता, 7 जनवरी 2020

 

होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने दूसरी बार आयोजित टी-20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को

मात दी है| इससे पहले 22 दिसंबर 2017 को बड़े स्कोर वाले इस मैच में भारत ने श्रीलंका को मात

दी थी|

 

इस मैच में रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। रोहित शर्मा ने 43 गेंद में 118 रनों की

पारी खेली। अब होलकर स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका को दूसरी बार शिकस्त दे दी है| तीन मैचों

See also  जीतेगा छत्तीसगढ़-हारेगा कोरोना : पांच लोग हुए एम्स से डिस्चार्ज, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर दी जानकारी

की इस टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था| दूसरे टी-20 मैच में

भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज किया अब 10 जनवरी को पुणे में इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक

मुकाबला खेला जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।