रायपुर। तमाम विवादों के बीच दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

 

 

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली में हिंसा के बाद छात्रों के बीच पहुंची फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एक वर्ग दीपिका के जेएनयू पहुंचने को फिल्म छपाक का प्रमोशन बता रहा है और फिल्म न देखने की बात कह रहा हैं।

वहीं दूसरा वर्ग फिल्म को देखने की अपील के साथ ही दीपिका पादुकोण के समर्थन में खड़ा है।

See also  रामानुजगंज के 26 छात्र कोटा में फंसे, सांसद रामविचार नेताम ने सीएम बघेल और सीएम गहलोत को पत्र लिखकर वापस लाने का किया आग्रह

इन सबके बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म छपाक को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है।

एसिड अटैक सर्वाइवर की रियल स्टोरी पर बनी फिल्म छपाक पूरे देश में 10 जनवरी को रिलीज हो रही है।

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने फ़िल्म छपाक टैक्स फ्री कर दी गयी है।

इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी।

एसिड अटैक सर्वाइवर पर आधारित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने छपाक को टैक्स फ्री किए जाने के बाद एक ट्वीट भी किया है।

जेएनयू विवाद के बाद चर्चाओं का दौर

छपाक फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर की ज़िंदगी और उनकी पीड़ा पर आधारित है।

मेघना गुलजार की इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लीड रोड में हैं।

वो एसिड अटैक सर्वाइवर का रोल प्ले की हैं।

जेएनयू विवाद के बाद वहां पहुंची दीपिका पादुकोण देश की मीडिया में चर्चा में हैं. क्योंकि समाज के अलग अलग वर्ग से दीपिका के वहां पहुंचने को लेकर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।

See also  World Boxing Cup 2025 : सोने का पंच! विश्व मुक्केबाजी कप में भारत की बेटियों का जलवा, जीते पांच स्वर्ण पदक

जेएनयू कैंपस में 5 जनवरी को विवाद हुआ था। इसके बाद 7 फरवरी को दीपिका छात्रों के बीच पहुंची थीं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।