कहा- पुलिस ने छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया, गलत धाराएं लगाईं

वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को पीएम नरेंद्र के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचीं। प्रियंका ने कहा कि पुलिस ने सीएए का विरोध कर रहे छात्रों से दुव्र्यवहार किया है। मासूम बच्चों पर गलत धाराएं लगाईं। पीडि़त बच्चे यूनिवर्सिटी के छात्र हैं न कि दंगाई।

छात्र शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। मुझे इन पर गर्व है। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट से राजघाट के रास्ते में गाड़ी रोककर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। रविदास मंदिर में पूजा की।

श्रीमठ में करीब सवा घंटे रहने के बाद प्रियंका गांधी दशाश्वमेद्य घाट की ओर नाव से रवाना हुईं। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीडिया को मंदिर से दूर रखा गया। इस बात का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। महिला कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे उन्हें प्रियंका से मिलने नहीं दे रहे।

See also  Tehran Protest Violence: ईरान में आधी रात कोब्रॉडकास्टिंग भवन फूंका, तेहरान की सड़कों पर आगजनी और भारी हिंसा

 

नाव से पंचगंगा श्रीमठ पहुंचीं :

करीब आधे घंटे मंदिर में रहने के बाद प्रियंका नाव से पंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ पहुंचीं। यहां उन्होंने सीएए विरोध के दौरान गिरफ्तार चंपक के माता-पिता एकता और रवि से मुलाकात की।

19 दिसंबर को बेनियाबाग में सीएए के विरोध में निकली रैली में एकता-रवि समेत 56 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। 1& दिन बाद उन्हें जमानत मिली। इस दौरान 14 महीने की ब’ची चंपक रिश्तेदारों के पास रही थी। यह मामला मीडिया की सुर्खियों में था।

इसके अलावा प्रियंका ने मठ में बीएचयू के छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विवि में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के विजयी प्रत्याशियों से भी मुलाकात की।

 

प्रियंका का काशी का चौथा दौरा :

पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी में प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया था। तब से उनका चौथा वाराणसी दौरा है। प्रियंका के दौरे को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट है।

See also  बिग ब्रेकिंग: अनलॉक रायपुर के लिए आज जारी होगी गाइड लाइन, जानें कौन दुकानें खुली रहेगी कौन बंद

पूर्व विधायक अजय राय के मुताबिक, प्रियंका वाराणसी में करीब तीन घंटे रहेंगी। प्रियंका इससे पहले 19 जुलाई को वाराणसी आई थीं। उन्होंने सोनभद्र के उंभा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हत्याकांड के पीडि़तों से बीएचयू के ट्रामा सेंटर में मुलाकात की थी।

उससे पहले प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान 16 मई को कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के लिए रोड शो करने आयी थीं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 20 मार्च को वे गंगा यात्रा करते हुए प्रयागराज से वाराणसी पहुंची थीं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Folloकरें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।