नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कमान संभालने के बाद से भले ही सौरव गांगुली पर काम का बोझ बढ़ गया हो, लेकिन न तो सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता कम हुई है। और न ही फिटनेस को लेकर उनका जुनून। वे सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट किया करते हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें वे योग करते नजर आ रहे थे। उनकी यह तस्वीर जब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने देखी तो उन्हें मजाक करने की सूझी। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष को ट्रोल कर दिया।

हालांकि, ‘दादा’ ने भी उन्हें ऐसा जवाब दिया जिससे पढ़कर सचिन तेंदुलकर मुस्कुराए बिना रहे होंगे। दरअसल, गांगुली ने अपनी जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘ठंडी सुबह में एक अच्छा फिटनेस सत्र बेहद ताजगीभरा होता है।’ उनकी इस पोस्ट पर सचिन तेंदुलकर ने कमेंट किया, ‘बहुत अच्छा दादी! क्या बात है…’

See also  भाजपा अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी, किया जिला प्रभारियों के नामों का ऐलान

 

इसके बाद उन्होंने हंसने वाली एक इमोजी पोस्ट की। सचिन का कमेंट देखने पर गांगुली भी जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद चैंपियन। मैं हमेशा से ही फिटनेस पसंद था, तुम्हें याद हैं वे दिन जब हम ट्रेनिंग किया करते थे?’

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।