टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली।‘छपाक’ मेकर्स के खिलाफ लक्ष्मी अग्रवाल की वकील कोर्ट पहुंची थीं,

जिसके बाद अब दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है।

कि उन्हें क्रेडिट नहीं देने पर 15 जनवरी से इस फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगा दी जाएगी।

बता दें कि मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म ‘छपाक’ इस वीकेंड रिलीज़ हो चुकी है,

जिसमें लीड रोल में दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय का जादू चलाया है।

फिल्म रिलीज़ से पहले कुछ लीगल झमेले की वजह से चर्चा में रही थी।

इस फिल्म की कहानी ऐसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की है, जिनकी वकील अपर्णा भट्ट फिल्ममेकर्स के खिलाफ कोर्ट पहुंच गई थीं।

अब दिल्ली हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए वकील अपर्णा भट्ट को क्रेडिट दिए बिना फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ‘दिल्ली हाई कोर्ट ने वकील अपर्णा भट्ट को क्रेडिट दिए बगैर फिल्म रिलीज़ पर रोक लगा दी है,

See also  ब्रेकिंग Bird Flu : इन जिलों में स्वास्थ्य प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जिन्होंने लक्ष्मी अग्रवाल की कानूनी लड़ाई लड़ी है।

यह रोक मल्टीप्लैक्स में 15 जनवरी से और अन्य लाइव स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म पर 17 जनवरी से लागू होगी।

‘ बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘छपाक’ के फिल्म निर्माताओं को वकील अपर्णा भट को क्रेडिट देने का फैसला सुनाया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।