रायपुर। राजधानी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर वाहनों के प्रवेश को लेकर विवाद जारी है ।

दरसअल एयरपोर्ट प्रबंधन ने नए टर्मिनल पर फ्री पिक-ड्राप के लिए पहले 8 मिनट का समय निर्धारित किया था।

बाद में जिसे सिर्फ 3 मिनट कर दिया गया। जिसकी शिकायत एयरपोर्ट अथारिटी से लेकर सांसद सुनील सोनी से की गई थी।

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी एयरपोर्ट प्रबंधन से मिलकर तीन मिनट के समय को 5 मिनट करने का निवेदन किया था,

जिसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने समय में सिर्फ एक मिनट का इजाफा करते हुए उसे 4 मिनट कर दिया।

वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष ललीत जैसिंघ के मुताबिक फ्री पिक-ड्राप का समय 5 मिनट से कम नहीं होना चाहिए।

इस संबंध में वे एयरपोर्ट प्रबंधन से दोबारा बात करेंगे।

बता दें कि इससे ज्यादा समय में पिक करने पर एयरपोर्ट अथारिटी ने कैब वाहनों पर 5 हजार की पैनाल्टी लगाने की बात कही है, इसी वजह से कैब वाहन यात्रियों को पिक करने के लिए एयरपोर्ट परिसर तक जाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

See also  स्व-सहायता समूह की खेमीन निर्मलकर बनीं महिला उद्यमिता की मिसाल

इससे यात्रियों को अपने लगेज के साथ करीब 2 किलोमीटर की दूर पैदल तय करनी पड़ रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।