रायपुर। रोटरी 3261 का दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस रूबरू का आयोजन राजधानी में होने जा रहा है। 11 से 12 जनवरी को होने वाले इस कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष अमित गोयल, सह-अध्यक्ष अशीष अग्रवाल हैं। रोटरी 3261 के वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रोटेरियन रणजीत सिंह सैनी हैं।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी आशीष ड्रोलिया व राजीव मुंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत 11 जनवरी को रोसबे रेसॉर्ट में होगी। देशभर के जाने-माने वक्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

ये हैं खास मेहमान:

मेजर जनरल (डॉ.) गगनदीप बक्शी (सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक) भारतीय सेना के एक सेवानिवृत अधिकारी एवं लेखक हैं। मोटीवेशनल स्पीकर टीएस मदान, गेस्ट ऑफ ऑनर रवीशंकर डकोजू, विवेक तान्खा मेंबर ऑफ पार्लियमेंट, कमल संधवी डायरेंक्टर ऑफ रोटरी क्लब ऑफ इंडिया, शेखर मेहता व रौशनी, संपत सरल, रिषि नंदा, डॉ एवी वेलुमनी, मोहन पलेशा, संजय सिन्हा आजतक, मनमोहन सिंह इस कार्यक्रम के खास चेहरे हैं। इसके अलावा रूबरू में गाला नाइट का भी आयोजन किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिलीं 5वीं सदी की दुर्लभ प्रतिमाएं, सरकार ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।