टीआरपी डेस्क। देशभर में आज 72वां सेना दिवस मनाया जा रहा है और इस बार का सेना दिवस कुछ खास है। इस सेना दिवस पर पहली बार एक महिला अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल पुरुषों की सभी टुकड़ियों का नेतृत्व किया।

तानिया चौथी पीढ़ी की पहली महिला अधिकारी:

तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। आपको बता दें कि तानिया चौथी पीढ़ी की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्हें पुरुषों के परेड के नेतृत्व का मौका मिला है। 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में भी कैप्टन तानिया ही सेना का नेतृत्व करेंगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस में बीटेक करने वाली तानिया शेरगिल मार्च 2017 में चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से सेना में शामिल हुई थीं। इससे पहले पिछले साल कैप्टन भावना कस्तूरी गणतंत्र दिवस पर सभी पुरुषों का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं।

तानिया शेरगिल का पूरा परिवार सेना में काम कर चुका है। उनके पिता तोपखाने (अर्टिलरी), दादा बख्तरबंद (आर्मर्ड) और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक (इन्फेंट्री) के तौर पर सेवा दे चुके हैं। फील्ड मार्शल करियप्पा के सम्मान में सेना दिवस फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में हर साल सेना दिवस मनाया जाता है।

See also  डिजिटल पेमेंट का नया नियम: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का तरीका, अब सिर्फ OTP से नहीं चलेगा काम

करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ थे जिन्होंने 15 जनवरी 1949 में सर फ्रैंसिस बुचर से प्रभार लिया था। करियप्पा ने 1947 में पश्चिमी सीमा पर भारत-पाक के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था।

वह 14 जनवरी 1986 को फील्ड मार्शल का खिताब प्राप्त करने वाले दूसरे व्यक्ति थे। 1973 में भारत के पहले फील्ड मार्शन बनने का सम्मान सैम मानेकशॉ को है।

1985 : एक अप्रैल को आधिकारिक रूप से भारतीय सेना का गठन किया गया।

1949 : आजादी के बाद सेना को अपना पहला प्रमुख मिला।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।