नई दिल्‍ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है और वह कराची में रह रहा है। यह खुलासा किया है उसके खास गुर्गे एजाज लकड़वाला ने, जिसे हाल ही में बिहार की राजधानी पटना से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह 20 साल से फरार चल रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि दाऊद अभी भी कराची में रहता है।

आईएसआई ने दाऊद को दी है कमांडो सुरक्षा

एजाज ने दाऊद के कराची में दो पतों के बारे में जानकारी दी है। पहला पता 6A, खायाबन तंजीम फेस 5, डिफेंस हाउसिंग एरिया, कराची, पाकिस्तान है। वहीं, दूसरा पता डी13, ब्लॉक 4, क्लिफ्टन, कराची, पाकिस्तान है। इसके साथ ही लकड़ावाला ने क्राइम ब्रांच को यह भी बताया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दाऊद को कमांडो सुरक्षा मुहैया कराई है।

इतना ही नहीं, दाऊद के करीबी अनीस इब्राहिम और छोटा शकील को भी आईएसआई अपने सिक्योरिटी कवर में रकती है। आईएसआई ही इन्हें अलग-अलग देशों में सफर करने के लिए फर्जी पासपोर्ट दिए हैं।

See also  गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, 5400 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा, हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का करेंगे उद्घाटन

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।