नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाने वाला पवन जल्लाद तिहाड़ जेल में बने फ्लैट में रुकेगा। वह 30 जनवरी को तिहाड़ पहुंच जाएगा। तिहाड़ जेल मुख्यालय से चंद कदम दूर स्थित सेमी ओपन जेल के एक फ्लैट से तीन कैदियों को दूसरे कमरे में स्थानांतरित किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि इस कमरे को जल्लाद पवन के लिए खाली कराया गया है। इस कमरे में उसके ठहरने का इंतजाम किया जाएगा।
बताया गया कि पवन के लिए एक र्फोंल्डग बैड, रजाई और गद्दे की व्यवस्था की जा रही है। उसका भोजन कैंटीन में तैयार किया जाएगा। यहां वह 1 फरवरी की दोपहर तक रहेगा।

सूत्रों ने बताया कि तीन नंबर जेल में बंद निर्भया के चारों दोषी मुकेश, अक्षय, पवन और विनय को रखा गया है। जेल के ही अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  कोरोना संकट: इतने किलोमीटर का सफर पैदल तय कर दूल्हे के गांव पहुंची दुलहन, मंदिर में लिए फेरे

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।