टीआरपी डेस्क। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रेंड कर रही हैं। कंगना ने एक बार फिर डंके की चोट पर पंगा जो ले लिया है। कंगना रनौत ने दिल्ली के बहुचर्चित गैंग रेप मामले में वकील इंदिरा जयसिंह के खिलाफ भड़कते हुए टिप्पणी की।

कंगना के इस बेखौफ बेबाक मिजाज को देखते हुए सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफें हो रही हैं। कंगना रनौत अपनी फिल्म PANGA के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।

उनसे जब गैंगरेप केस के आरोपियों को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने इसका कड़ा जवाब दिया। साथ ही वकील इंदिरा जयसिंह के खिलाफ भी एक्ट्रेस ने खुल कर बोला।

भड़कते हुए कंगना ने एडवोकेट इंदिरा जयसिंह को लेकर बोला- ‘इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों के कोख से ही बलात्कारी पैदा होते हैं, ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए।’

कंगना ने आगे कहा- ‘जो शख्स बलात्कार कर रहा है, इस तरह की हदें पार कर रहा है तो वह बच्चा या फिर अवयस्क नहीं हो सकता।’ कंगना के इन शब्दों से फैंस उनका साथ देने के लिए ट्विटर पर उतर आए।

See also  जैकलिन ED के समक्ष नहीं हुईं पेश...200 करोड़ की रंगदारी से जुड़ा है मामला, तिहाड़ से कॉल स्पूफिंग के जरिए एक्ट्रेस से करता था बात

कंगना के जवाब से खुश होकर लोग कंगना की कही बात को रीट्वीट करने लगे। किसी ने कहा कंगना की हर बात में हमेशा दम होता है तो किसी ने कहा- बॉलीवुड में एक ही जांबाज सितारा है।

कंगना की तारीफों के पुल बांधते हुए एक फैन ने कहा- ‘कंगना आपकी बेबाकी हमें इंस्पायर करती है। ऐसे लोगों को ऐसा ही सबक सिखाना चाहिए।’

कंगना ने वकील के खिलाफ बोलते हुए आगे कहा-इतने साल बीत गए उनकी मां और पिता ने जो कष्ट झेले हैं क्या हालात थी परिवार की क्या उन्हें पता है इस बारे में। ऐसे अपराधियों को तो चौराहे पर पब्लिक के सामने मारना चाहिए।

लटका देना चाहिए।’ कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी अपनी बहन की बात को ट्वीटर के जरिए शेयर किया। उन्होंने गर्व के साथ ट्वीट शेयर कर कहा- ‘प्लीज कंगना को सुनिये वह दोषियों के खिलाफ बोल रही हैं। हमारे लॉ सिस्टम पर हमें शर्म आनी चाहिए। सिर्फ पीड़िता और उसका परिवार ही इन सब में सफर करता है शर्मनाक।

See also  कृति सैनन ने की प्रभास की तारीफ, बोलीं- वो धरती से जुड़े हुए इंसान हैं…

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।