रायपुर। राजश्री,विमल गुटका कारोबारियों पर टेक्स चोरी की शिकायत पर छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी ने शनिवार प्रदेश के अनेक स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। स्टेट जीएसटी के इन्फोर्समेंट हेड गोपाल वर्मा के नेतृत्व में करीब 200 अधिकारियों और कर्मचारियों ने छापा मारा है. यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर सहित अनेक जिलों में चल रही है।

बताया जा रहा कि इस छापा मार कार्रवाई में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है। क्योंकि टैक्स चोरी की ढेर सारी शिकायतें राज्य जीएसटी को मिल रही थी। फिलहाल इस मामले की पूरी जानकारी छापामार कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आएगी।

बता दें कि बीते दिनों जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव ने अधिकारियों को पान मसाला बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा था छत्तीसगढ़ में तत्काल प्रभाव से पान मसालों पर प्रतिबंध लगाई जाए। अधिकारी इस मामले में तत्काल एक्शन लेकर रिपोर्ट करें। जिसके बाद शनिवार को हुई छापेमारी के बाद गुटका कारोबारियों में हडकंप मचा हुआ है।

See also  वन विभाग के 32 DFO और 60 SDO के खिलाफ खरीदी के मामलों में चल रही है जांच, मुख्यालय द्वारा जारी किया गया है नोटिस

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।