नई दिल्लीः ऑटो पर ‘आई लव केजरीवाल’ स्टिकर लगाने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उसका 10 हजार रुपए का चालान काट दिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नोटिस भी जारी किया है।

दरअसल, एक ऑटो ड्राइवर ने अपने ऑटो के पीछे ‘आई लव केजरीवाल’ स्टीकर लगाया था। जिसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उसका 10 हजार रुपए का चालान काट दिया। ऑटो ड्राइवर इस चालान के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा और उसने वहां इसके खिलाफ याचिका दायर की।

ऑटो ड्राइवर की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए पूछा कि किस नियम के तहत चालान किया गया था। इस मामले की अगली सुनवाई अब 3 मार्च को होगी। यह मामला पिछले साल का है। खुद केजरीवाल ने भी इस ऑटो वाले की खबर को अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  BREAKING : ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया गया सफल परीक्षण

Facebook पर Like करेंTwitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।