रायपुर। प्रदेश कैबिनेट की एक अहम बैठक गुरुवार को होगी। सुबह 11.30 बजे सीएम हाऊस में होने वाली इस बैठक में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र में ही भूपेश सरकार नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगी।

इससे पहले केरल, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल की सरकार नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर चुकी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सार्वजनिक बयानों में नागरिकता संशोधन कानून को देश की अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ बता चुके हंै।

उन्होंने अपने बयानों में कहा है कि केंद्र की सरकार लोगों को भड़काने, लड़ाने, आग लगाने, काटने और भिड़ाने का काम कर रही है। छात्रों के साथ मारपीट की जा रही है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हिंसा हो रही है, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि ये शुरुआत है, एनआरसी लागू करेंगे। एनआरसी में प्रमाणित करेंगे कि आप भारतीय हैं या नहीं।

See also  TRP Breaking: मनोज मंडावी बनेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष,सोमवार को चुनाव

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।