युवक ने कहा- मैं दिलाता हूं आजादी :

नई दिल्ली। जामिया इलाके में सीएए-एनआरसी के खिलाफ मार्च से पहले एक युवक ने फायरिंग की। युवक काफी देर तक रिवॉल्वर लहराता रहा और फिर हवाई फायरिंग की। गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद पुलिस गोली चलाने वाले युवक को पकड़ सकी।

फायरिंग के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, गोली चलाने वाले युवक ने कहा कि मैं तुम्हे आजादी दिलाता हूं। जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाला बाहर से आया था। गोली चलाने वाले युवक ने पिस्टल लहराते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस जिंदाबाद, जामिया मिलिया मुर्दाबाद।

NBT

शख्स की गोली से मार्च में शामिल जामिया का एक छात्र घायल हो गया है। घायल छात्र को होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल हुए छात्र का नाम शादाब है।

बता दें कि गुरुवार को जामिया से राजघाट तक सीएए के विरोध में मार्च निकाला जा रहा था। गोली चलने की घटना के बाद भी जामिया के छात्र मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच मार्च में पुलिस की भारी तैनाती की गई है।

See also  Attack on minister: मंत्री पर जानलेवा हमला, कई किलोमीटर तक ग्रामीणों ने खदेड़ा, बॉडीगार्ड जख्मी

गुरुवार को जामिया कोऑर्डिनेशन कमेटी (जेसीसी) ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ मार्च निकालने का ऐलान किया था। यह मार्च जामिया से राजघाट तक रखा गया। मार्च के शुरू होने से पहले ही यह घटना हुई।

केंद्रीय मंत्री का विवादास्पद बयान सामने आया था :

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 27 जनवरी को रिठाला की एक रैली में विवादास्पद नारे लगवाए थे। अनुराग ने कहा था- देश के गद्दारों को, लोगों ने कहा- गोली मारो…को। यह वीडियो वायरल हुआ था। 28 जनवरी को चुनाव आयोग ने अनुराग को नोटिस जारी कर 30 जनवरी तक जवाब देने को कहा। बुधवार को चुनाव आयोग ने अनुराग के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 30 को आ रहे हैं छत्तीसगढ़, विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल