माउंट मॉनगनुई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मैच माउंट मॉनगनुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 7 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार 5 मैचों की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड का व्हाइटवॉश कर दिया है।

भारत 5 मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश बना। साथ ही टीम इंडिया पहली बार लगातार 8 मैच जीतने में सफल रही। वहीं न्यूजीलैंड की टीम लगातार छठे मैच में हारी। अब दोनों टीमों के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी को हैमिल्टन में होगा।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम नौ विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में मात्र 12 रन देकर तीन अहम विकेट लिए। इसके अलावा नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। एक विकेट स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को मिला।

See also  वंदे भारत मिशनः विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए नौसेना ने शुरू किया अभियान

टी-20 इतिहास में यह तीसरी 5 मैच की सीरीज थी। इससे पहले 5 मैच की दो सीरीज हुईं, जिनमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड और वनुअतु टीम ने मलेशिया को हराया है। एक बार 7 टी-20 की सीरीज खेली गई, जिसमें मलावी ने मोजाम्बिक को शिकस्त दी।

भारत सीरीज में दो मैच सुपर ओवर में जीता :

सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में हुआ, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर हुआ, जिसमें भारत ने 15 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत हासिल की थी। तीसरा और चौथा मैच टाई रहा, जिनका नतीजा सुपर ओवर में निकला। हैमिल्टन टी-20 में रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम को न्यूजीलैंड में पहली बार सीरीज जिताई थी। जबकि चौथे वेलिंगटन मैच में राहुल और कोहली ने जीत दिलाई थी।

न्यूजीलैंड दोनों 5 मैच की सीरीज हारा :

विजेता                किसके खिलाफ           सीरीज में टी-20       अंतर                 कब
मलावी               मोजाम्बिक                  7                               5-1                 2019
वनुअतु              मलेशिया                      5                               3-2                2019
इंग्लैंड                न्यूजीलैंड                      5                               3-2               2019
भारत               न्यूजीलैंड                       5                                5-0               2020

See also  नन्हे रुद्र की याददाश्त ने सबको किया हैरान, एक बार में कंठस्थ कर लेता है सब कुछ; मोबाइल से है कोसों दूर

न्यूजीलैंड को कभी नहीं मिली ऐसी हार :

न्यू जीलैंड ने अब तक अपनी मेजबानी में तीन या उससे अधिक मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज के सभी मैच नहीं गंवाए हैं। साल 2005 के बाद से अपने घर पर किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सभी मैच हारने का वाकया केवल एक बार हुआ, जब फरवरी 2008 में उसे इंग्लैंड ने 2-0 से मात दी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।