रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम बघेल दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी के साथ प्रचार करेंगे। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पूर्व माना विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनाव को हिंदू-मुस्लिम का रंग देने में लगी है, लेकिन हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे।

श्री बघेल ने कहा कि वहां वे जनता के बीच छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को रखेंगे। जनता को बताएंगे जब देश में भर मंदी के हालात है, तो छत्तीसगढ़ में इसका क्यों नहीं हुआ? छत्तीसगढ़ में मंदी के बावजूद लोग कैसे खुश हैं, क्यों यहाँ पर हर सेक्टर में तरक्की और मजबूती है।

वहीं उन्होंने दिल्ली के शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन पर कहा कि वहां महिलाएं मोर्चे पर डटी हुई हैं। महिलाएं वहां शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रही हैं। मैं उनका समर्थन करता हूं। देश के संघीय ढांचे को तोडऩे के प्रयास मे जुटी मोदी सरकार के असंवैधानिक कानून के खिलाफ एक अहिंसात्मक आंदोलन चल रहा है। लेकिन वहां पर जिस तरह गोलियां चल रही है, मुझे सन् 1948 की याद आ रही है। अहिंसा के पुजारी गांधी की हत्या 30 जनवरी सन् 1948 में हुई थी।

See also  नगर निगम ने ओला व अथर को जारी किया नोटिस

यह कितना शर्मनाक है कि उनकी पुण्यतिथि के मौके पर ही 30 जनवरी को अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन कर रहे लोगों पर गोली चलाई जाती है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री दिल्ली में चुनाव प्रचार खत्म होने तक वहां पर प्रचार करेंगे। वे इस दौरान पूरे समय राहुल और प्रियंका के साथ ही रहेंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।