नई दिल्ली। बजट के बाद पहले पॉलिसी रिव्यू में रिज़र्व बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक ने रीपो रेट को 5.15% पर बरकरार रखा है, जिससे लोन और सस्ता होने की गुंजाइश काफी कम हो गई है। केंद्रीय बैंक ने कहा, जब तक संभव है वह नीतिगत रुख को उदार बनाए रखेगा। बैंक का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ 6 पर्सेंट रहेगी।

रिजर्व बैंक आशंका है कि आने वाले समय में महंगाई दर ऊंची बनी रहेगी, हालांकि कुल मिलाकर इस मामले में बेहद अनिश्चितता है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) के सभी 6 सदस्यों ने रीपो रेट में कोई बदलाव न करने का पक्ष लिया। बैंक ने कहा, इकॉनमी में नरमी बरकरार है, आर्थिक वृद्धि दर उम्मीद से कम है।

5 बार लगातार घटाई थीं दरें

रिजर्व बैंक ने दिसंबर 2019 में हुई पिछली बैठक से पहले लगातार 5 बार रीपो रेट घटाया था। क्रिसिल के सीनियर इकनॉमिस्ट डी के जोशी का मानना है कि रिजर्व बैंक को अब भी महंगाई की चिंता है। ऐसे में इस बार भी दरों में बदलाव का संकेत नहीं है।

See also  जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोग नहीं कर सकेंगे मतदान

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।