रायपुर। लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल पांच जिंदा कारतूस, दो चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी थाना मुजगहन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेली में आरोपी लालाराम बंजारे के बयारा में बड़ी लूट की योजना बना रहे थे। जिसकी खबर मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को वारदात से पहले ही धरदबोचा।

आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली रायपुर में पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। वर्तमान में सभी आरोपी हत्या के मामले में जमानत पर हैं। आरोपी उत्तम कुमार चंद्रवंशी और पंकज शर्मा पलामू झारखंड के निवासी हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना मुजगहन में आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों ने पिस्टल और जिंदा कारतूस कहां से लाया गया है इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  IND vs NZ T20 Raipur : सूर्यकुमार ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता, जानें प्लेइंग-11

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।