बस्तर, बिलासपुर कमिश्नर समेत कई विभागों के सेक्रेटरी रहे

रायपुर। रिटायर आईएएस नारायण सिंह का गुरुवार देर रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। नारायण सिंह को तीन पिछले हफ्ते दिल का दौरा पडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहां से दो दिन पहले ही डिस्चार्ज होकर वे घर लौटे थे। कल देर रात फिर उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव प्रयास किया। लेकिन, इसमें कामयाबी नहीं मिली।

77 बैच के आईएएस नारायण सिंह के असमय निधन से प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी स्तब्ध हैं। नारायण सिंह बेहद सुलझे हुए और विनम्र आईएएस अधिकारी थे। वे बस्तर और बिलासपुर के कमिश्नर रहे।

उसके बाद मंत्रालय में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली। 2012 में सुनिल कुमार जब चीफ सिकरेट्री बनाए गए तो उन्हें सरकार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल का चेयरमैन बनाया गया था।

पिछली सरकार ने उन्हें सीएस नहीं बनाया लेकिन, बाद में बिजली विनियामक आयोग का चेयरमैन बनाकर इसकी भरपाई करने की कोशिश की। 2018 में वे नियामक आयोग से रिटायर हुए थे। उनकी उम्र 66 साल थी। वे कचना के ब्रम्हकुमारी प्रजापति के पीछे स्थित एक कालोनी में उन्होंने अपना निवास बनाया था।

See also  CBSE Exam 2026 : CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा के नियमों में बदलाव, अब 2 बार संचालित की जाएंगी परीक्षा !

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।