दो और संदिग्धों की आनी बाकी है रिपोर्ट

रायपुर। इस समय चीन में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। चीन में रहकर दुर्ग लौटे तीन संदिग्धों के सैंपल को जांच के लिए पुणे लैब भेजा गया था।

वहां से जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें संदिग्धों को राहत मिली है। जांच रिपोर्ट में तीनों संदिग्धों में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं होने का खुलासा हुआ है। हालांकि अभी भी दो संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

दरअसल दुर्ग जिले में चीन से लौटे एक ही परिवार के तीन लोगों की कोरोना वायरस के संदिग्ध के तौर पर पहचान की हुई थी। जिसके बाद तीनों संदिग्धों से सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे स्थित लैब भेजा गया था। तीनों लोग चीन की यात्रा पर गए थे और 17-18 जनवरी को वे वहां से वापस दुर्ग लौटे थे। उन्हें एडवायजरी के साथ ऐहतियातन निगरानी में रखा गया था।

See also  बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भगवान राम को दंडवत प्रणाम

बता दें छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के कुल पांच संदिग्ध मिले थे। जिनमें से चार दुर्ग के और एक अंबिकापुर का है। दुर्ग के एक ही परिवार के तीनों लोगों के जांच रिपोर्ट पुणे से निगेटिव आई है। वहीं अभी भी दो लोगों की रपोर्ट आना बाकी है। इनमें एक दुर्ग और दूसरा अंबिकापुर का है। दोनों चीन में पढ़ाई करने गए थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।