सीएम केजरीवाल ने जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवासियों ने एक नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। यह देश के लिए शुभ संकेत है। ये दिल्ली के हर उस परिवार की जीत है, जिसने मुझे अपना बेटा मानकर हमें जबरदस्त समर्थन दिया।

ये उन परिवारों की जीत है, जिनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है, जिनके लोगों का दिल्ली के अस्पतालों में अच्छा इलाज होने लगा है। दिल्ली के लोगों ने आज देश में एक नई राजनीति को जन्म दिया है, जो काम करेगा, उन्हें वोट मिलेगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वालों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वोट उसी को, जो हमारी सुनेगा, जो मोहल्ला क्लीनिक बनाएगा, जो 24 घंटे बिजली देगा, सस्ती बिजली देगा, घर-घर को पानी देगा। ये नई राजनीति है, ये देश के लिए शुभ संदेश है। यही राजनीति हमारे देश को 21वीं सदी में ले जा सकती है। ये केवल दिल्ली की जीत नहीं, यह हमारी भारत माता की जीत है। पूरे देश की जीत है।

See also  सतर्क रहें: ठंड में बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण का खतरा, वैज्ञानिकों ने जताई नई आशंका

हनुमानजी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई

सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज मंगलवार है। हनुमानजी का दिन है। हनुमानजी ने आज अपनी दिल्ली पर कृपा बरसाई है। हनुमानजी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद। हम उनसे यही प्रार्थना करते हैं कि 5 साल में दिशा दिखाएं। शक्ति दें कि जैसे 5 साल दिल्ली की सेवा की, अगले 5 साल भी दिल्ली परिवार के 2 करोड़ लोग मिलकर सुंदर और अच्छा शहर बना सकें।

कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा

श्री केजरीवाल ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। यह जीत उनकी मेहनत का नतीजा है। परिवार ने भी खूब मेहनत की और सपोर्ट किया। आज मेरी वाइफ का जन्मदिन भी है। मैंने तो केक खा लिया, आप सबको भी खिलाऊंगा। दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों से इतनी सीटें दी हैं। अब हमें 5 साल बहुत मेहनत करनी है। सब तैयार हैं।

इससे पहले सुबह से ही आप दफ्तर के बाहर भारी भीड़ नजर आई। इसमें मीडिया की तादाद ज्यादा थी। कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे। नीले और सफेद गुब्बारे काफी दूर से ही नजर आते हैं। शुरुआत में ‘अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल ‘ नारों वाले पोस्टर थे। जैसे-जैसे रुझानों की तस्वीर साफ हुई तो सुबह करीब 11 बजे ‘दिल्ली के बाद देश निर्माण ‘ के पोस्टर भी नजर आने लगे।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, सामने आए 543 नए केस, रायपुर में मिले सबसे ज्यादा 206 संक्रमित, देखें जिलेवार पूरी डिटेल

मंगलवार सुबह आम आदमी पार्टी ने रुझानों के दौरान यह तस्वीर ट्वीट की।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।