रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार (15 फरवरी) से शुरु हो गई। इस बार सीबीएसई की 10वीं परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 30 मार्च तक चलेंगी। इस साल करीब 30 लाख स्टूडेंट इस परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि पिछले साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 27 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।

bhupesh baghel के लिए इमेज नतीजे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों को शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने बच्चों को अच्छे प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आज से सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं प्रारम्भ हो रही हैं। बच्चों ने वर्ष भर खूब मेहनत से पढ़ाई की है। अब उनकी परीक्षा का समय आया है। सभी बच्चों को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। पूरे आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ दें, सफलता अवश्य मिलेगी।

सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 30 मार्च तक चलेंगी। इस बार कक्षा 10वीं के 18 लाख (1889878) और कक्षा 12वीं के 12 लाख (1206893) छात्र बोर्ड परीक्षा में बैठ रहे हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जा रही है।

See also  TS Singhdeo, Women Reservation Bill: टीएस सिंहदेव बोले-सरकार का मकसद महिलाओं को आरक्षण देना नहीं…जानें और क्या कहा..

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।