नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का 16 फरवरी को ताजपोशी होगी। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में पूरी दिल्ली को आमंत्रित किया गया है। वहीं, आप की ओर से दिल्ली केस भी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी न्योता दिया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को न्योता दिया है। हालांकि, पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कि नहीं यह स्पष्ट नहीं हो सका है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी के खाते में आठ सीटें गई है। वहीं, कांग्रेस खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हो सकी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  छत्तीसगढ़ में आज 70 नए मरीज, रायपुर में 9, सीएम हाउस का सुरक्षाकर्मी भी निकला पॉ​जिटिव

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।