रायपुर। रायपुर के रावाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर से 5 फरवरी को ट्रक चोरी के मामले को पुलिस ने 10 दिनों में सुलझा लिया। ट्रक चोरी करने वाले तीन आरोपियों को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ट्रक चोरी करने के बाद जबलपुर में बेच दी थी।

पुलिस ने आरोपियों में राममिलन नायक, रविशंकर नायक और अजय केशरवानी शामिल है। मुख्य आरोपी रविशंकर रीवा का रहने वाला तो बाकी दो आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी रविशंकर नायक व्यवसायी के यहां ट्रक ड्राइवर था। उसी ने ट्रक चोरी करने की योजना बनाई थी। मामले में ट्रक खरीदने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खमतराई टीआई रमाकान्त साहू कर मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर के एक व्यवसायी ने ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ड्राइवर पर शक जताया था। पुलिस ने इसी आधार पर पतासाजी की, जिसमें आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए जबलपुर में ट्रक बेचना बताया था। पुलिस ने ट्रक खरीदने वाले जावेद खान को गिरफ्तार कर उससे ट्रक को बरामद किया गया है।

See also  पीडीएस घोटालाः सुप्रीम कोर्ट में ED ने किया बड़ा दावा, जमानत देने वाले जज के संपर्क में थे पूर्व IAS अनिल कुमार टुटेजा और आलोक शुक्ला

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।