नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अपने आप नेता नवीन जयहिंद अलग हो गई हैं। दोनों के बीच तलाक होने के बाद मालीवाल ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई बार अच्छे लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी। नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी (आप) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हैं।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में कहा कि सबसे दुखद पल तब होता है जब आपकी सुखद कहानी का अंत हो जाता है। मेरी हो गई है। मेरा और नवीन का तलाक हो गया है। कई बार बहुत अच्छे लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। मैं हमेशा उन्हें और हमारा जीवन, जो हम साथ बिता सकते थे, उसे मिस करूंगी।

आपको बता दें कि नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हैं। वह हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा भी चुके हैं। नवीन जयहिंद अन्ना आंदोलन के वक्त से ही अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े हैं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन की कोर कमेटी का हिस्सा रह चुके नवीन जयहिंद ने जन लोकपाल बिल का ड्राफ्ट बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

See also  TRP IMPACT : उद्यानिकी विभाग में पॉली हॉउस के नाम पर करोड़ों का घोटाला हुआ उजागर, दोषी अधिकारियों पर लटकी तलवार

आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शानदार काम किया है। फिर चाहे व महिला अपराध की बात हो या फिर स्पा सेंट व ब्यूटी पार्लरों में सेक्स रैकेट के संचालन की बात। खुद स्वाति ने कई बार टीम को लीड किया और रेड कर ऐसे अपराधों पर लगाम लगाया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।