रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद नवागांव में करोड़ों की रेलवे पटरी चोरी मामले की जांच का जिम्मा इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को दिया गया है। इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला पूरे मामले की जांच करेंगे। एसएसपी आऱिफ शेख ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि साल 2018 में वालटियर लाइन स्थित रायपुर से महासमुंद तक रेलवे लाइन दोहरीकरण के दौरान 368 नग रेलवे पटरी चोरी की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराई गई थी। करीब 2 करोड़ 11 लाख रुपए की पटरियां चोरी की गई थी।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सरगना विनोद मराठा ने पटरियों को चोरी कर सिलतरा स्थित इस्पात इंडिया और हिंदुस्तान क्वाइल लिमिटेड कंपनी में बेचना स्वीकार किया है। आरपीएफ पुलिस ने इन दोनों फैक्ट्रियों में छापा भी मारा था। तब यहां रेलवे की पटरियां पाई गई थी। पुलिस ने दोनों फ्रैक्ट्री को नोटिस भी जारी किया था।

आरोपी गिरफ्त से अबतक बाहर

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पर दबाव बनाकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से रोका जा रहा है। जबकि रायपुर रेलमंडल में पिछले एक साल के दौरान करीब 60-70 चोरी की घटनाएं घटित हुई हैं।

See also  हैदराबाद में निवेश के लिए छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ रुपये के प्रस्ताव, सोलर-डाटा हब बनेगा प्रदेश

विनोद मराठा बीस सालों से यह रैकेट चल रहा है। उसका रैकेट छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र तक फैला है। राज्य के कई बड़े उद्योगपति और कारोबारियों से भी सांठगांठ की बात सामने आ रही है।

इन-इन आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस हिंदुस्तान क्वाइल प्रा.लि. कंपनी के डायरेक्टर्स प्रदीप दयाकिशन गोयल, नरेंद्र शर्मा, दयानंद गोयल, अरविंद अग्रवाल और ज्ञानेश तयाल समेत अन्य की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी विनोद मराठा का चोरी रेल पटरी सामान बेचने वाला सहयोगी बिचौलिया रानू मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नागपुर आरपीएफ ने भी चोरी की रेल पटरियां खरीदने वाले दो फैक्ट्री संचालकों को नागपुर तलब किया है। अगर फैक्ट्री संचालक पेश नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी हो गया है। विनोद ने रायपुर के सिलतरा स्थित हिंदुस्तान क्वाइल और इस्पात इंडिया से चार करोड़ रुपये में सौदा किया था।

अब तक इन उद्योगों के नाम आए सामने

– छत्तीसगढ़ फेरो प्राइवेट लिमिटेड सरोना
– अग्रवाल स्ट्रक्चर उरला-इस्पात इंडिया कंपनी सिलतरा
– हिंदुस्तान कॉइल्स सिलतरा
– देवी स्पंज आयरन सिलतरा
– महामाया स्पंज सिलतरा

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़, एमपी और झारखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।