टीआरपी डेस्क। अगर आप बैंक का कोई काम होली के बाद करने का सोच रहे है तो आपको बता दे होली से लगातार 6 दिनों तक बैंक बाद रहेगा इस वजह से आप अपने बैंक के जरूरी कामो को 7 तारीख तक ही निपटा लें क्योंकि 9 तारीख को भीड़ या सर्वर के चलते काम लटक भी सकता है। फिर आपको और 6 दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा।

फरवरी में भी महाशिवरात्रि और फिर चौथे शनिवार एवं रविवार के चलते सरकारी बैंक लगातार 3 दिनों के लिए बंद हैं। फिर अगले महीने यानी मार्च में लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि महीने की शुरुआत ही रविवार से हो रही है।

1 मार्च के बाद बैंक सोमवार को खुलेंगे और उस सप्ताह कामकाज सुचारू तौर पर चलेगा। फिर 8 मार्च को रविवार के बाद बैंक 9 तारीख को खुलेंगे और उसके बाद 10 तारीख से लेकर 15 तारीख तक लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगे।

See also  MCD Elections : राजधानी में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी…1.45 करोड़ वोटर करेंगे 1349 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला

Image result for लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, मार्च में कुल 11 दिन बंदी

दरअसल 10 मार्च को होली है और 11 से 13 मार्च तक लगातार तीन दिनों तक बैंकों में हड़ताल है। इसके बाद 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार और 15 मार्च को रविवार होगा। मार्च के महीने में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

बता दें कि इस साल की शुरुआत से अब तक बैंकों की ओर से यह तीसरी हड़ताल होगी। जनवरी के महीने में बैंकों ने 8 और 9 तारीख को हड़ताल की थी। इसके बाद 31 जनवरी और 1 फरवरी को भी बैंकों की ओर से हड़ताल के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

दरअसल बैंक कर्मचारी भारत बंद सैलरी में इजाफे की मांग के लिए हड़ताल कर रहे है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से बैंकिंग एसोसिएशन के साथ इस संबंध में कोई बातचीत न शुरू किए जाने के चलते बैंक कर्मचारियों ने एक बार फिर से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि बैंक कर्मचारी सैलरी में 20 पर्सेंट के इजाफे की मांग कर रहे हैं।

See also  स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का निधन, पिछले कई दिनों से चल रही थीं बीमार

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।