अमित जोगी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया धन्यवाद

रायपुर। अजीत जोगी का इलाज अब रायपुर में होगा। पूरी रात अंबिकापुर के जेके अस्पताल में डाक्टरों की निगरानी में गुजारने के बाद अब उन्हें राजकीय विमान से रायपुर लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्टेट प्लेन अंबिकापुर जा रहा है, जहां से उन्हें रायपुर लाया जाएगा।

अमित जोगी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसके लिए शुक्रिया किया है। अमित जोगी ने लिखा है कि जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी को स्वास्थ्य लाभ के लिए अंबिकापुर से रायपुर लाने के लिए राजकीय विमान भेजने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल से धन्यवाद।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल ही अजीत जोगी से मिलकर उनकी तबीयत जानी थी और डाक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए थे। साथ ही जरूरत पड़ने पर इलाज के लिए अन्य विकल्पों पर भी बातें की थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  youth congress action - महतारी के अपमान पर बीजेपी नेता का पुतला दहन

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।