रायपुर/बिलासपुर। पूर्व व्हालीबाल कप्तान आशीष अरोरा को राजधानी रायपुर एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम जोश 2020 में उत्कृष्ट खेल सेवाओं के लिए नवाजा जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत व ताम्रध्वज साहू मंत्री अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे।


आयोजन समिति द्वारा देश विदेश में खेल जगत में ख्यातिप्राप्त व्यक्तित्व को चुना गया है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय व्हालीबाल खिलाड़ी आशीष अरोरा भी सम्मानित किए जा रहे हैं।
बता दें आशीष अरोरा वर्तमान में मुंगेली जिले के सिटी कोतवाली बतौर थाना प्रभारी पदस्थ हैं। अपनी उत्कृष्ट पुलिस सेवा में भी आशीष अरोरा को अविभाजित मध्यप्रदेश में विक्रम अवार्ड दिया गया था।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण उपरांत उत्कृष्ट पुलिस सेवा में प्रथम शहीद गुण्डाधुर सम्मान भी आशीष अरोरा को ही दिया गया। इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा में जिम्मी जार्ज अवार्ड के साथ ही व्हालीबाल के लिए एशिया के बेस्ट खिलाड़ी के रूप में चुना गया। निरीक्षक आशीष अरोरा अपने व्हालीबाल खेल में 36 देशों में भारतीय व्हालीबाल खिलाड़ी टीम में शामिल रहे हैं।

See also  सड़क को बिना उखाड़े ही डामरीकरण, शहर में ऐसा कई बार हुआ, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।