टीआरपी खेल डेस्क/ सिडनी । महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 5 रन से हराकर 5वीं बार फाइनल में पहुंच गया है। अब उसका खिताबी मुकाबला 8 मार्च को भारतीय टीम से होगा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 134 रन बनाए थे। बारिश के कारण मैच में दक्षिण अफ्रीका को 13 ओवर में 98 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम 5 विकेट पर 92 रन ही बना सकी।

6 में से 4 बार खिताब जीता चुका है ऑस्ट्रेलिया

अब तक 6 वर्ल्ड कप खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 4 बार 2010, 2012, 2015 और 2018 में खिताब जीता है। 2016 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में 8 विकेट से हराया था। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार खिताब जीता है। वहीं, भारतीय टीम कभी फाइनल में नहीं पहुंच सकी। टीम इंडिया ने तीन बार 2009, 2010, 2018 में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

See also  India Vs New Zealand 3rd ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हराया, 2-1 से जीती सीरीज, कोहली की मेहनत पर फिरा पानी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।