टीआरपी डेस्क। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेले जाने वाला वन-डे सीरीज के लिए आज भारतीय टीम में सामिल होने वाले खिलाडियों का ऐलान कर दिया गया है। इस 15 सदस्यीय टीम में शिखर धवन, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है, जबकि रोहित शर्मा को टीम से बाहर रखा गया है।

हार्दिक पांडया लोअर बैक इंजरी, शिखर धवन कंधे की चोट और भुवनेश्वर कुमार हर्निया सर्जरी के बाद टीम इंडिया में वापस लौटे हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वन-डे की शुरुआत 12 मार्च से होनी है, और 15 मार्च को दूसरा वन-डे व 18 मार्च को तीसरा वन-डे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।

See also  HAPPY BIRTHDAY: सचिन आउट तो टीवी बंद, जानें क्यों सचिन के जैसा कोई दूसरा खिलाडी नहीं बन सकता

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।