MP Government Crises: ज्‍योत‍िराद‍ित्‍य स‍िंधिया (Jyotiraditya scindia) ने कांग्रेस पार्टी (Congress) की सदस्‍यता से इस्‍तीफा देकर हर क‍िसी को हैरान कर द‍िया है. सिंधिया के साथ ही उनके समर्थक पार्टी के 22 विधायकों के इस्तीफे से राज्य की कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. 18 साल तक कांग्रेस का साथ देने वाले 49 वर्षीय सिंधिया केंद्र (Jyotiraditya scindia) में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर अब बहुमत साबित करने का संकट है. इसी बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस (MP Congress) के ट्विटर हैंडल पर एक कविता शेयर की गई है. ट्विटर पर लिखा है, ”घर छोड़कर मत जाओ, कहीं घर न मिलेगा..”

कविता इस प्रकार है…

सम्मान-सौहार्द का,
ये मंज़र न मिलेगा,
घर छोड़ कर मत जाओ,
कहीं घर न मिलेगा.

याद बहुत आयेंगे,
रिश्तों के ये लम्बे बरस,
साया जब वहाँ कोई,
सर पर न मिलेगा.

See also  वंदे भारत को बंद कर तेजस एक्सप्रेस का परिचालन शुरू : जानिए क्या है वजह...

नफ़रत के झुंड में,
आग तो मिलेगी बहुत,
पर यहाँ जैसा कहीं,
प्यार का दर न मिलेगा.

घर छोड़कर मत जाओ,
कहीं घर न मिलेगा.

MP में सियासी घमासान…

मंगलवार सुबह जब पूरा देश होली का जश्न मना रहा था, तभी सिंधिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की. बैठक में क्या बातचीत हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है. अब दोनों पार्टियां कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने विधायकों को बचाने में लगी हैं.

सिंधिया के साथ ही उनके समर्थक पार्टी के 22 विधायकों के इस्तीफे से राज्य की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. कांग्रेस छोड़ने वाले 49 वर्षीय सिंधिया केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. उनकी दादी दिवंगत विजय राजे सिंधिया इसी पार्टी में थीं. ऐसी अटकले हैं कि सिंधिया को राज्यसभा का टिकट दिया जा सकता है और उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है.

See also  बड़ा फैसलाः स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में अब 40 की जगह 50 बच्चों को मिलेगा प्रवेश