रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की वजह से प्रदेश के सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स को भी बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले 12 और 13 मार्च को राज्य सरकार ने अपने अलग-अलग फैसले में प्रदेश के सभी स्कूल-कालेजों के साथ-साथ जिम, लाइब्रेरी, स्वीमिंग पुल सहित तमाम कार्यक्रमों के एनओसी भी रद्द कर दिये थे।

 

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद रविवार से प्रदेश भर के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाहाल अब बंद हो जायेंगे। इससे पहले दिल्ली सहित आधा दर्जन राजों में पहले ही सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को बंद कर दिया गया था। 15 मार्च से लेकर 31 मार्च तक के लिए सिनेमाघरों को बंद किया गया है। वाणिज्यकर विभाग की तरफ से इस बाबत आदेश जारी किया है।

सरकार लगातार इस पूरे मामले में गंभीरता से काम कर रही है। सरकार की कोशिश है कि कहीं से भी छत्तीसगढ़ में कोई भी कोरोनो के प्रभाव में न आ पाए। लिहाजा इससे बचने के तमाम उपाय पहले से अपनाएं जा रहे हैं। सरकार की ओर से व्यापक दिशा-निर्देश सभी सरकारी विभागों को जारी किए गए हैं। वहीं आम जनता से भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

See also  IPS रतनलाल डांगी पर गिरी गाज: SI की पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।