नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए 16 विधायकों (रमाडा होटल में ठहरे हैं) पर अपने पक्ष में वोट करने के लिए दबाव डालने बेंगलुरु गए।

पत्र में आगे कहा कि इसलिए हमारा अनुरोध है कि दिग्विजय सिंह (कांग्रेस नेता) और अन्य लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि राज्यसभा चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से हो सके।

बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पार्टी के 22 बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु के एक होटल के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह बिना विधायकों से मिले नहीं जाएंगे और भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

See also  देश के इन छह राज्यों में कोरोना से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए ये आंकड़ें

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।