रायपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश का शासन-प्रशासन भी सतर्क है। प्रदेश अभी तक कोरोना वायरस के प्रभाव में उतना नहीं है, जितना देश के अन्य प्रदेश है। प्रदेश में स्थिति न बिगड़े इस लिहाज से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के जरिए प्रदेशवासियों के संदेश जारी किया है।

सीएम बघेल ने सोशल मीडिया में सभी प्रदेशवासियों को अपील करते हुए कहा है कि आपका जानने वाला कोई भी व्यक्ति यदि बीते 15 दिनों में विदेश यात्रा से लौटा है और उसने स्वास्थ्य केंद्र पर रिपोर्ट नहीं किया है तो उसकी जानकारी टोल फ्री नंबर 104 पर अतिशीघ्र दें।

 

See also  जेपी नड्डा बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2022 तक रहेगा कार्यकाल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।