टीआरपी न्यूज। कोरोना वायरस की वजह से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा आगामी आदेश तक रदद कर दी गई है।
बता दें आज ही रायपुर के समता कालोनी में एक 25 वर्षीय युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राजधानी में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं सभी शैक्षणिक संस्थान मॉल्स और शॉपिंग काम्लेक्स आमागी 31 मार्च तक बंद कर दिए गए है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को कांफ्रेंसिंग में इस बात का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर आपदा प्रबंधन की बैठक ली, साथ ही सभी कलेक्टरों को वीडियो कांफ्रेंसिंग में ऐहितियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।


राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोगों को एडवायजरी जारी कर दी है। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने लोगों से एक दूसरे से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

See also  SUSPENDED : जेल ले जाते वक्त चकमा देकर भागा आरोपी, एसपी ने लापरवाह कांस्टेबल को किया निलंबित

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।