रायपुर। कोरोना से बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने शराब दुकानों को भी बंद करने का आदेश दिया है। सोमवार से 3 दिनों के लिए शराब दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार से लेकर बुधवार तक के लिए ये शराब दुकानें बंद रहेगी।

वहीं बार को भी बंद कर दिया जाएगा। इससे पहले मॉल को कुछ शर्तों को खोलने की इजाजत मिली थी, लेकिन अन्य दुकानें होटल, मिठाई दुकान व रेस्टोरेंट सहित कई संस्थानों को बंद कराया गया है।
इससे पहले राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन की तरफ से पहले ही बाजारों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया था।

wine के लिए इमेज नतीजे

पुलिस की तरफ से अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजारों को बंद कराया जा रहा है। कल जनता कर्फ्यू के मद्देनजर भी शराब दुकानें बंद रहेगी। वहीं सोमवार से बुधवार तक राज्य सरकार ने दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है।

अभी मुख्यमंत्री निवास में एक बड़ी बैठक हो रही है। बैठक में इस बात का निर्देश जारी हो सकती है कि तीन दिन तक के लिए शराब दुकानों को बंद कर दिया जायेगा। सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक शराब दुकानों को बंद कराया जायेगा। बैठक में अन्य बड़े फैसले भी लिये जा सकते हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं।

See also  आज का राशिफल 26 अगस्त- सूर्य से भी तेज चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।