रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मिनपा में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए है। जबकि 14 जवान घायल है, जनका इलाज जारी है। शहीद हुए जवानों की शिनाख्त हो गई है। इस मामले में सीएम भूपेश बघेल ने अहम बैठक ली।

देखें सूची

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सुकमा नक्सल के संबंध में बैठक ली। बैठक में श्री बघेल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, डीजीपी डीएम अवस्थी, तारण सिन्हा व अन्य शामिल हुए। हमले में 17 जवान शहीद हो गए हैं।

इसी के साथ ही सीएम ने कल सुकमा जिले में नक्सल मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घटना में घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  ‘मौत के कुएं’ में बिना ड्राइवर घंटेभर तक चलती रही बाइक, वीडियो वायरल…

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।