नई दिल्ली। कोरोना के प्रकोप के चलते संसद के दोनो सदन लोकसभा व राज्यसभा को स्थगित किया जा सकता है। दरअसल सदन में गुरुवार को कांग्रेस के एक सदस्य ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए संसद के मौजूदा सत्र को जल्दी स्थगित किए जाने की मांग की थी।

इसके जवाब में सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि स्थगन इसका कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी भट्टाचार्य ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया और कहा कि सदस्यों को हर दिन सुबह कई दस्तावेज मिलते हैं। लेकिन यह पता नहीं होता कि उन दस्तावेजों की साफ-सफाई (सेनेटाइजेशन) हुई है या नहीं।

उन्होंने कहा कि मंत्री सहित सभी सदस्य उन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से सत्र को स्थगित करने का अनुरोध किया था लेकिन उसके बाद भी इसे स्थगित नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने सदन को जल्दी स्थगित किए जाने की मांग की। सभापति नायडू ने कहा कि सत्र स्थगित किया जाना कोई समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सेनेटाइजर दिए गए हैं।

See also  मुस्लिम देशों की इमरान खान को दो टूक- PM मोदी के बारे में सभ्‍य लहजे में करें बात

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।