कोरोना वायरस के चलते जनता कर्फ्यू के आह्वान के बीच दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को बंद करवाने को लेकर रविवार को दो गुट आपस में भिड़ गए थे. दोनों पक्षों में करीब आधे घंटे तक मारपीट और गालीगलौज हुई. एक पक्ष चाहता था कि पीएम के जनता कर्फ्यू के ऐलान का समर्थन किया जाए जबकि दूसरा पक्ष इसे मानने को तैयार नहीं था. इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. हालांकि, बाद में मामला शांत करवा दिया गया था. बवाल के वक़्त स्टेज जिस से लोग भाषण देते हैं उसमें रखे समान को भी एक बार भीड़ ने उठा लिया था.

See also  CG News: न्यू ईयर की गाइडलाइन जारी, रात साढ़े 12 बजे के बाद नहीं होगी पार्टी, हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं