रायपुर। सोशल मीडिया में लगातार उठ रही मांग के बाद आखिरकार कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व विधायक सत्यनारायण शर्मा सामने आए। विस अध्यक्ष डॉ. महंत व विधायक शर्मा ने पहल करते हुए कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना एक माह का वेतन दिया है।

satyanaran sharma के लिए इमेज नतीजे

इस संबंध विस अध्यक्ष डॉ. महंत ने एक लाख 35 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है कि आपके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन भी कोविड-19 से बचाव एवं नागरिकों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा मुझे पूरा विश्वास है कि शासन दवारा इस विषय में ऐतिहातन के लिए गए दूरगामी फैसलों का निश्चित ही हमें अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

डॉ. महंत ने लिखा है कि इस महामारी से बचाव के लिए शासन द्वारा लिए गए फैसलों का स्वागत करता हूं। डॉ. महंत ने सीएम बघेल से आग्रह किया है कि कोविड-19 की रोकथाम व बचाव के लिए अपने मंत्रिमंडल सहयोगी, विधायकों व अन्य संगठनों से सहयोग की अपील करें।

See also  फैसलाः अब नौसेना में महिला अफसरों को भी परमानेंट कमीशन, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत, कहा- महिलाओं में भी है समुद्र में रहने की काबिलियत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।