TRPDESK@ ADITYA. पूरी दुनिया इस समय कोरोना के कहर से जूझ रही है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ चीन के वुहान शहर में जन्मे इस वायरस का असर चीन में कम हो रहा है मगर दूसरी तरफ चीन के युन्नान प्रांत से खबर आ रही है कि यहां एक व्यक्ति की  (Hanta virus) नाम के वायरस से मौत हुई है। जिसके बाद  (Social media) पर लोग कह रहे है कि चीन हंता फिर से कोरोना की तरह महामारी न बन जाए।

युन्नान शहर में मिला वायरस

  बता दें चीन के युन्नान शहर में हंता वायरस का एक पीड़ित बस में बैठकर जा रहा था। जिसकी बाद में मौत हो गई। प्रशासन ने  इसके बाद उस बस में बैठे सभी लोगों की जांच की ताकि इस वायरस के फैलने की  सारी संभावनाओं को खत्म किया जा सके। इसी बीच  (Social Media) पर एक यूजर लिखता है कि चीन नई महामारी की परियोजना पर काम कर रहा है। जो चूहों को खाने से होती है।

See also  टीआरपी स्पेशल: ट्विवटर पर ट्रेंड हुए 'लंकापति रावण', यूजर्स बोले-'जय लंकेश'

चूहों के माध्यम से फैलता है वायरस

बता दें हंता वायरस चूहों के माध्यम से फैलता है। यह चूहों को घर के अंदर और बाहर करने से फैलता है वहीं जब हम किसी चूहे के मल, मूत्र को छूते हैं और उसे मुंह तक ले जाते हैं तब यह बीमारी फैलती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस हवा में फैलता है अगर कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संर्पक में आता है तो इस वायरस के फैलना का खतरा होता है।

38 प्रतिशत मौत का आंकड़ा

बता दें हंता वायरस जानलेवा है। इससे संक्रमित लोगों में मरने वाले का आंकड़ा 38 प्रतिशत पाया गया है। गौरतलब हो कि कोरोना वायरस इस समय पूरी दुनिया के लिए समस्या बना हुआ है।  अभी यह पूरी दुनिया 16 हजार 500 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। और इसका आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें  Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  CG News: बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का जगदलपुर दौरा कैंसिल, 9 अप्रैल को रायपुर से नई दिल्ली रवाना होंगे