सुकमा। सुकमा के मिलपा में हुए नक्सली हमले में 17 जवान शहीद हुए थे। हमले में कई नक्सलियों के भी मार गिराने के दावे किए गए थे, लेकिन पर्चा और तस्वीर जारी कर नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के पुलिस के दावों को खारिज किया है।

नक्सलियों ने तस्वीर जारी कर न सिर्फ तीन जवानों की डेड बॉडी दिखाई है, बल्कि जवानों से लूटे हथियारों और गोलियों की भी तस्वीर दिखाई है। नक्सलियों ने जवानों से सैकड़ों गोली, 2 यूबीजीएल, 10 से ज्यादा एके 47 समेत इंसास और एलएमजी को लूटने का भी खुलासा किया है।

नक्सलियों ने इसे प्रतिशोध की लड़ाई बताया है। नक्सलियों ने हमले में अपने तीन साथियों की मौत की पुष्टि के साथ-साथ उनकी पहचान और अंतिम संस्कार की तस्वीरें भी जारी की है। नक्सलियों ने इस लड़ाई को जारी रखने का भी दावा किया है।

बता दें कि मिलपा में बटालियन नंबर-1 से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस ने कई नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया था, लेकिन उसी दौरान ये खबर भी आई की 17 जवान लापता हो गये हैं। दूसरे दिन सभी 17 जवान के शव बरामद किए गए।

See also  CG Judge Transfer : न्यायिक सेवा के कई अफसरों की बदली गई जिम्मेदारी, तो कई जजों को किया गया इधर से उधर, आदेश जारी

उस घटना के 72 घंटे बाद नक्सलियों ने आडियो टेप और पर्चा व फोटो जारी कर अपनी कामयाबी बताई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें  Facebook पर

Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।