टीआरपी न्यूज । लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सकें और हम कोरोना की जंग जीत सकें इसे लेकर शासन से लेकर प्रशासन स्तर तक की पुरजोर कोशिशें जारी है। ऐसे ही एक पहल शुरू की है अंबिकापुर नगर निगम ने जिसने अब लोगों को जरूरी सामान होम डिलीवरी की योजना बनाई है इसके लिए नगर निगम कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लेगा और साथ ही साथ लोगों को उन्हें घर पहुंच उनकी जरूरत के सामान उपलब्ध कराएगा।

बता दें कि इसके लिए अंबिकापुर नगर निगम ने 9754002200 नंबर उपलब्ध कराया है, जिस पर लोग अपने जरूरत का सामान व्हाट्सएप कर सकेंगे जिसके साथ अपना पता नोट कर इसे भेजने के बाद अंबिकापुर नगर निगम का अमला संबंधित व्यक्ति के पास पहुंचकर उन्हें जरूरत के सामान उपलब्ध कराएगा। इन जरूरत के सामानों में प्रमुख रूप से राशन के सामान, सब्जियां और डेयरी के सामानों को रखा गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  पेंशनरों ने मांगी केंद्र सरकार के समान महंगाई राहत, सीएम से की लगाई ये गुहार

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।