TRPDESK.जम्मू कश्मीर में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बीच भारतीय जवानों ने एक गर्भवती महिला की जान बचाई है। जवानों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला काफी बीमार है और उनके शरीर में खून की कमी भी बताई गई है। ऐसे में घाटी से जवानों ने महिला को गुरेज (Gurez) से स्पेशलाइज्ड मेडिकल सेंटर में पहुंचाया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें लगातार वायरल हो रही है। ऐसे में प्रेगनेंट महिला के लिए देवदूत बनकर आए भारतीय सैनिकों की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

बता दें कि इससे पहले बारामुला जिले के दर्दपोरा गांव में बर्फबारी में फंसी एक गर्भवती महिला की भारतीय जवानों ने मदद की थी। जवानों महिला द्वारा अपने परिवारवालों को मदद के लिए गुहार लगाई थी। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने घंटो पैदल चलकर महिला को अस्पताल पहुंचाया था।  गौरतलब है कि घाटी में लगातार हो रही भारी बर्फबारी से लच्छीपूरा इलाके में एक नागरिक भी फंस गया था। इसके बाद जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। पिछले दिनों भारतीय सेना और स्थानीय आपदा राहत टीमों के संयुक्त अभियान के चलते केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में ‘चादर ट्रेक’ के दौरान फंसे 107 लोगों की बचाई थी। इन लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

See also  Tribal Congress Advisory Council : AICC की आदिवासी कांग्रेस सलाहकार परिषद का ऐलान, जेल में बंद कवासी लखमा का नाम शामिल, देखें लिस्ट…